पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट, कराची में शॉपिंग मॉल, होटल और मार्केट रात नौ बजे होंगे बंद
कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने ईंधन और बिजली बचाने के लिए देश के सबसे बड़े शहर कराची में सभी शॉपिंग मॉल, बाजार, शादी घर और रेस्तरां को जल्द बंद करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को उठाए गए प्रांतीय सरकार के इस कदम का उद्देश्य देश में ऊर्जा संकट को दूर करना …
कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने ईंधन और बिजली बचाने के लिए देश के सबसे बड़े शहर कराची में सभी शॉपिंग मॉल, बाजार, शादी घर और रेस्तरां को जल्द बंद करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को उठाए गए प्रांतीय सरकार के इस कदम का उद्देश्य देश में ऊर्जा संकट को दूर करना है, जिसके कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।
गृह सचिव डॉ. सईद अहमद मंगनेजो ने कहा, ”हम ऊर्जा आपातकाल का सामना कर रहे हैं और हमें ऐसे उपाय करने की जरूरत है, जो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक हों।” मंगनेजो ने कहा कि सभी बाजारों, दुकानों और शॉपिंग मॉल को रात नौ बजे तक बंद करना होगा, जबकि शादी घर और रेस्तरां को भी रात साढ़े 10 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया गया है।
कई माहों से भारी आर्थिक व ईंधन संकट
संघीय सरकार ने ऐसे ही आदेश पंजाब प्रांत के लिए भी जारी किए हैं। पाकिस्तान पिछले कई माहों से भारी आर्थिक व ईंधन संकट से जूझ रहा है। हाल ही में अमेरिकी डॉलर का मूल्य 208 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गया है। इस कारण गई गैर जरूरी वस्तुओं के आयात पर पहले ही पाबंदी लगाई जा चुकी है।
ये भी पढ़ें : भारतीय-अमेरिकी गीता राव ने कहा- वैश्विक महामारी, जलवायु संकट और निरंकुशता बढ़ने से लैंगिक असमानता में हुई बढ़ोतरी
