हल्द्वानी: बाघ की तलाश में एक्शन मोड में वन विभाग, फतेहपुर के जंगलों में ग्रामीणों की आवाजाही पर पाबंदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार।  वन विभाग ने जंगल जाने वाले रास्ते बंद कर दिए हैं। साथ ही पशु चिकित्सकों की टीम ने शनिवार को भी जंगल की खाक छानी लेकिन बाघ का पता नहीं चला। रामनगर वन डिवीजन की फतेहपुर रेंज में नंदी देवी पत्नी खीमानंद बीते गुरुवार को महिलाओं के साथ पनियाली के जंगल में …

हल्द्वानी, अमृत विचार।  वन विभाग ने जंगल जाने वाले रास्ते बंद कर दिए हैं। साथ ही पशु चिकित्सकों की टीम ने शनिवार को भी जंगल की खाक छानी लेकिन बाघ का पता नहीं चला।

रामनगर वन डिवीजन की फतेहपुर रेंज में नंदी देवी पत्नी खीमानंद बीते गुरुवार को महिलाओं के साथ पनियाली के जंगल में घास लेने गई थी। इस बीच झाड़ियों में छिपे बाघ ने महिला को खींचकर जंगल में ले गया और महिला को मार डाला। साथी महिलाओं ने शोर मचाया तो बाघ जंगल में भाग गया। इधर, बाघ ने महिला को मार डाला, यह सूचना लगते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव कालाढूंगी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने साफ किया था कि जब तक बाघ को नहीं मारा जाता है वे शव नहीं उठाएंगे। बाद में डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने मौके पर पहुंच कर बाघ को आदमखोर घोषित कर मारने का आश्वासन दिया था तब कहीं जाकर वे लोग माने थे। इधर, वन विभाग ने फतेहपुर रेंज के जंगलों में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही शनिवार को भी पशु चिकित्सकों की टीम ने हाथी गश्त के जरिए जंगलों की खाक छानी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

रेंजर केआर आर्य ने बताया कि जंगल में जनता की आवाजाही रोकने के लिए फोर्स लगाई गई है। बाघ की तलाश की जा रही है। बाघ को आदमखोर घोषित करने के लिए मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को पत्र लिखा गया है।

संबंधित समाचार