गोरखपुर : मामूली विवाद में अपनों का बहाया खून, मां-बेटे को पीटा, स्थिति नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर । पिपराइच थाना क्षेत्र के बेला कांटा में पुरानी रंजिश को लेकर बड़े भाईयों के परिवार वालों ने छोटे भाई के पत्नी-बेटे को बुरी तरह मारा पीटा । जिन्हें गंभीर रूप से घायल होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सुबह 8 बजे के करीब …

गोरखपुर । पिपराइच थाना क्षेत्र के बेला कांटा में पुरानी रंजिश को लेकर बड़े भाईयों के परिवार वालों ने छोटे भाई के पत्नी-बेटे को बुरी तरह मारा पीटा । जिन्हें गंभीर रूप से घायल होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि सुबह 8 बजे के करीब परिवार के मनबढ़ नरेंद्र सिंह, अनिल सिंह और उनकी लड़की रिशु उनकी पत्नी उषा और उनके दो भाई और उनकी बीवी ने मिलकर परिवार के छोटे भाई के पत्नी-पुत्र और पुत्री को मामूली कहासुनी और बहस को लेकर पीटना शुरू कर दिया।

इस घटना में बीच बचाव में आए परिवार के विशाल सिंह और उनकी माताजी को इन लोगों ने बुरी तरह से घायल कर दिया। जिनको इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में रेफर किया गया। अभी भी उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: ग्राम प्रधान ने दबंगों पर कार्यवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार