आज का राशिफल। 19 जून, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज विपरीत परिस्थितियों पर नियन्त्रण पा लेंगे। किसी परिजन या रिश्तेदार के विवाह की तैयारी हो सकती है। बच्चों की संगति और व्यवहार पर ध्यान दें। नई योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। वृष आज अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को …

मेष

आज विपरीत परिस्थितियों पर नियन्त्रण पा लेंगे। किसी परिजन या रिश्तेदार के विवाह की तैयारी हो सकती है। बच्चों की संगति और व्यवहार पर ध्यान दें। नई योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार होगा।

वृष

आज अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद शान्त होंगे। घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। प्रेमी जन के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। व्यवसाय में आपको खर्च ज्यादा करना पड़ेगा।

मिथुन

आज उच्चाधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने का विचार बनायेंगे। मित्रों के प्रति आपको उदार रहना चाहिये। सिरदर्द और एसिडिटी की समस्या होगी।

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त ध्यान देना पड़ेगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। आपका बहुमूल्य समय अनावश्यक कार्यों में बर्बाद हो सकता है। मौसम परिवर्तन के कारण वायरल और बदन दर्द की समस्या हो सकती है।

सिंह

आज आपको मेहनत बहुत ज्यादा करनी पड़ेगी। आय के नए विकल्प निर्मित हो सकते हैं। छोटे-मोटे कार्य निपटाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। छात्रों को शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे।

कन्या

आज धर्म-कर्म के प्रति आस्थावान रहेंगे। मधुमेह से पीड़ित जातकों को सेहत का ध्यान रखना चाहिये। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है।

तुला

आज वैवाहिक जीवन को आज पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। अन्यथा पाचन खराब हो सकता है। घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। व्यावसायिक साझेदारों के प्रति विश्वास में कमी हो सकती है।

वृश्चिक

आज आपकी विचारधारा से लोग अलगाव की भावना रख सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। युवाओं को करियर में अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। खराब स्वास्थ्य के कारण बेचैनी महसूस हो सकती है। धन के मामले में आज दिन शुभ रहेगा।

धनु

आज आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में अधिकाधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। व्यापार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। मनोरञ्जन और भोग-विलास में रुचि लेंगे। परिवार में शुभ मांगलिक आयोजन हो सकते हैं।

मकर

आज नौकरीपेशा लोगों को तनाव हो सकता है। परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को निवेश करते समय सावधानी रखनी चाहिये। गुस्से के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में असुविधा होगी।

कुंभ

आज ऑफिस में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। किसी उत्सव को लेकर यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सरकारी कार्यों की उलझनें दूर होंगी। अपनी मेहनत और योग्यता पर विश्वास रखें। आपके अच्छे कार्यों की प्रशंसा होगी।

मीन

आज महत्वपूर्ण वस्तुओं के गुम होने की संभावना है। धन को लेकर थोड़ी समस्या होगी। मित्रों के साथ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है। गैस और एसिडिटी से बचने के लिये दिनचर्या और खानपान में संयम रखें।