बरेली: आपसी कलह में पत्नी ने की अपने भाई के साथ मिलकर पति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के सकलैन नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब आपसी कलह में पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी। जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के …

बरेली, अमृत विचार। बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के सकलैन नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब आपसी कलह में पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी। जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सकलैन नगर निवासी निसार अहमद उर्फ बड़े के मकान में रेशमा नाम की महिला ने करीब एक महीने पहले एक कमरा किराए पर लिया था।

जिसने पुलिस को बताया था कि वह अकेले ही रहती है, उसका पति से विवाद चल रहा है। जो उसके पास नहीं आएगा, अगर उसका पति आएगा तो वह कमरा छोड़ देगी। जब शनिवार दोपहर को रेशमा का पति आरिफ उसके कमरे पर पहुंचा, तो रेशमा का अपने पति आरिफ से विवाद हुआ। मकान मालिक ने बताया कि इसके बाद रेशमा ने अपने भाई को बुला लिया। इस बीच शाम को उनमें दोबारा झगड़ा होने लगा। आरोप है कि रेशमा ने अपने भाई के साथ मिलकर पति आरिफ की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। जिसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार