बांग्लादेश में बाढ़ का कहर, 60 लाख लोग प्रभावित, उठाया गया ये कदम
ढाका। बांग्लादेश में लगातार हो रही बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बांग्लादेश की प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। आधिकारिक अनुमान के मुताबकि, बाढ़ के कारण अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है और मकानों में पानी घुस जाने के चलते करीब 60 लाख लोग बाढ़ …
ढाका। बांग्लादेश में लगातार हो रही बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बांग्लादेश की प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। आधिकारिक अनुमान के मुताबकि, बाढ़ के कारण अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है और मकानों में पानी घुस जाने के चलते करीब 60 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इस प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर देश ने सहायता, राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना को मदद के लिए बुलाया है।
देश के उत्तरी-पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र की नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते कई लोग अस्थाई शिविरों में रुके हुए हैं। बाढ़ पूर्वानुमान और चेतावनी केंद्र (एफएफडब्ल्यूसी) के प्रवक्ता ने कहा, “देश की चार प्रमुख नदियों में से दो नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से बहुत ऊपर है और हालात लगभग 2004 के बाढ़ जैसे हैं।”
आपदा प्रबंधन और राहत राज्य मंत्री डॉ इनामुर रहमान के शनिवार को एक आपातकालीन संवाददाता सम्मेलन दिए बयान के हवाले से समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ”बाढ़ की स्थिति काफी भयावह हो गई है। नागरिक प्रशासन नावों की मदद से निकासी और बचाव अभियान चला रहे हैं। बाढ़ से प्रभावित सिलहट और सुनामगंज जिलों के 90,000 लोगों राहत शिविरों में पहुंचाए गए हैं।” रहमान के मुताबिक, बंगलादेश में 122 सालों में बाढ़ से यह अब तक की सबसे बुरी स्थिति है।। देश की नौसेना और सेना बाढ़ पीड़ितों को बचाने में जुटी है। सड़क संचार, रेलवे सेवाओं, उड़ानों और बिजली की आपूर्ति में व्यवधान की सूचना मिली है।
द डेली स्टार के मुताबिक, बाढ़ की तबाही की वजह से सुनामगंज और देश के अन्य हिस्सों के बीच गुरुवार से सड़क संपर्क टूट गया है। इस बीच, द ढाका ट्रिब्यून ने कहा कि सिलहट के उस्मानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन शुक्रवार से (सोमवार तक) निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर बांग्लादेश में मूसलाधार बारिश होने की वजह से बुधवार को बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है।
ये भी पढें : पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट, कराची में शॉपिंग मॉल, होटल और मार्केट रात नौ बजे होंगे बंद
