उन्नाव: एक्सप्रेस वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, एक परिवार के चार लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र शाहपुर तोंदा गांव के सामने रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जयपुर से बिहार प्रांत के सिवान जा रही सफारी कार चालक को झपकी आने से डिवाइडर लांघ कर उल्टी दिशा में चली गई और कंटेनर से भिड़ गई। दोनों गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत में …

अमृत विचार, उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र शाहपुर तोंदा गांव के सामने रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जयपुर से बिहार प्रांत के सिवान जा रही सफारी कार चालक को झपकी आने से डिवाइडर लांघ कर उल्टी दिशा में चली गई और कंटेनर से भिड़ गई। दोनों गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यूपीडा की रेस्क्यू टीम व कोतवाली पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने की कवायद कर रही है। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। कार में कुल 6 लोग सवार थे। अखिलेश मिश्रा (40), उनकी पत्नी बबिता (36), बेटियां प्रियांशी (12), ज्योति (10), संतोष मिश्रा और एक साथी रूपम गुप्ता।

जिनमें रूपम गुप्ता सुरक्षित है। संतोष का लोकबंधु अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि शेष अन्य को मृत घोषित कर दिया गया है। कार अखिलेश मिश्रा ही चला रहे थे उनका जयपुर में मोटर पार्ट्स का बिजनेस है। परिवार को लेकर वह छोटे भाई के तिलक समारोह में शामिल होने सिवान जा रहे थे।

पढ़ें-गौतम बुद्ध नगर: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, ओवरलोड डंपर और बोलेरो की टक्कर से पांच लोगों की मौत

संबंधित समाचार