नैनीताल: नैनीझील में उतराता मिला किशोरी का शव, तीन दिन पहले हुई थी लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नारायण नगर क्षेत्र निवासी लापता किशोरी का शव रविवार सुबह नैनीझील में उतराता मिला। सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए राहगीरों ने झील में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसके गुमशुदा किशोरी होने की पुष्टि की। शव को मोर्चरी में रखकर …

नैनीताल, अमृत विचार। नारायण नगर क्षेत्र निवासी लापता किशोरी का शव रविवार सुबह नैनीझील में उतराता मिला। सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए राहगीरों ने झील में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसके गुमशुदा किशोरी होने की पुष्टि की। शव को मोर्चरी में रखकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

17 वर्षीय किशोरी गुरुवार शाम से अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा किशोरी की काफी ढूंढ खोज करने और आसपास क्षेत्रों व रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद भी जब किशोरी का कुछ पता नहीं चल पाया तो शुक्रवार को परिजनों द्वारा मल्लीताल कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से किशोरी की लास्ट लोकेशन ठंडी रोड पाई। जहां झील के किनारे उसकी चप्पल भी मिली। पुलिस ने नैनी झील में किशोरी के कूदने की आशंका जताते हुए खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं शनिवार को भी एसडीआरएफ टीम ने खोजबीन की। लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई।

संबंधित समाचार