हल्द्वानी के कथित आरटीआई कार्यकर्ता पर उगाही समेत संगीन आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के एक कथित आरटीआई कार्यकर्ता पर अवैध रूप से रुपयों की मांग करने और सोशल मीडिया पर बलात्कार की झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी राजेंद्र सिंह निवासी फ्रैंड्स कॉलोनी बरेली रोड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के एक कथित आरटीआई कार्यकर्ता पर अवैध रूप से रुपयों की मांग करने और सोशल मीडिया पर बलात्कार की झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी राजेंद्र सिंह निवासी फ्रैंड्स कॉलोनी बरेली रोड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में देवलचौड़ बंदोबस्ती रामपुर रोड निवासी गणेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि खुद को आरटीआई कार्यकर्ता बताने वाला बरेली रोड निवासी राजेंद्र सिंह सोशल मीडिया में उसके खिलाफ महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार की झूठी अफवाह फैला रहा है। जब उसने विरोध किया तो राजेंद्र सिंह उससे प्रतिमाह 50 हजार रुपये देने की मांग कर रहा है। साथ ही मंडी में एक दुकान देने की भी डिमांड कर रहा है।

पीड़ित गणेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा है कि जब उसने रुपये देने में असमर्थता जताई तो राजेंद्र सिंह ने धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा