हल्द्वानी: हड़ताल को लेकर बैकफुट पर आए सस्ता गल्ला व्यापारी, लिया ये फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसाइटी अब जुलाई का राशन गोदामों से उठायेगी। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने हड़ताल का रद करने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने खाद्य उपायुक्त से मिलकर उनकी मांगों पर कार्यवाही करने का निवेदन किया है। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसाइटी के खाद्यान्न न उठाने व हड़ताल का ऐलान …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसाइटी अब जुलाई का राशन गोदामों से उठायेगी। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने हड़ताल का रद करने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने खाद्य उपायुक्त से मिलकर उनकी मांगों पर कार्यवाही करने का निवेदन किया है।

आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसाइटी के खाद्यान्न न उठाने व हड़ताल का ऐलान करने के बाद रविवार को कुमाऊं उपायुक्त खाद्य राहुल शर्मा ने सोसाइटी के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता के दौरान गल्ला विक्रेताओं ने उपायुक्त को समस्याओं से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि खाद्यान्न के अलावा दाल में कम लाभांश दिया जा रहा है। उन्होंने लाभांश बढ़ाने की मांग भी की। इस दौरान उपायुक्त ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र सचिव खाद्य से वार्ता करा समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इस बीच सोसाइटी पदाधिकारियों ने बताया कि खाद्य सचिव से वार्ता के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। सकारात्मक निर्णय न लिये जाने पर हड़ताल जैसे कदम उठाये जाएंगे। उपायुक्त से मिलने वालों में सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष रेवाधर बृजवासी, दिनेश चंद्र पांडे, कुंदन शर्मा आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार