यात्रीगण ध्यान दें: 19 और 20 जून को नहीं होगा हावड़ा- काठगोदाम एक्सप्रेस का संचालन, यह है वजह
हल्द्वानी, अमृत विचार। इन दिनों अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर में युवाओं का धरना, प्रदर्शन चल रहा है। कई जगह रेलवे स्टेशनों और ट्रेक को नुकसान पहुंचाया गया है। ऐसे में ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। इस बीच रेलवे प्रशासन ने 19 जून 2022 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इन दिनों अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर में युवाओं का धरना, प्रदर्शन चल रहा है। कई जगह रेलवे स्टेशनों और ट्रेक को नुकसान पहुंचाया गया है। ऐसे में ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है।
इस बीच रेलवे प्रशासन ने 19 जून 2022 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13019 हावड़ा- काठगोदाम एक्सप्रेस और 20 जून 2022 को काठगोदाम से हावड़ा को जाने वाली गाड़ी संख्या 13020 काठगोदाम -हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया है। इस बाबत रेलवे की ओर से सूचना जारी की गई है।
