हल्द्वानी: सोशल मीडिया में गला काटने की धमकी देना पड़ा भारी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश की। बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। तराई पूर्वी वन प्रभाग हीरानगर निवासी दीपक कुमार पुत्र उदय नारायण पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शहनवाज अतारी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश की। बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

तराई पूर्वी वन प्रभाग हीरानगर निवासी दीपक कुमार पुत्र उदय नारायण पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शहनवाज अतारी खान ने नाम के एक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी से एक पोस्ट किया। जिसमें उसने लोगों का सिर काटने की धमकी दी थी। कहा था कि उसके धर्म व भगवान की शान में गुस्ताखी करने वाले का सिर तन से जुदा कर दूंगा। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार