बिजनौर: उमंग की हत्या मामले में महिला प्रधान सहित पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। मामूली कहासुनी को लेकर हुई छः दिन पहले युवक की हत्या के बाद पुलिस ने शव को गंगा बैराज से बरामद किया है। परिजनों की ओर से पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस ने हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंडावर थाना क्षेत्र के मौजमपुर …

बिजनौर, अमृत विचार। मामूली कहासुनी को लेकर हुई छः दिन पहले युवक की हत्या के बाद पुलिस ने शव को गंगा बैराज से बरामद किया है। परिजनों की ओर से पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस ने हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मंडावर थाना क्षेत्र के मौजमपुर सुजान में छह दिन पहले प्रधान के पति कृष्णा और गांव के ही उमंग के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसमें प्रधान के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उमंग को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और उमंग की हत्या के बाद उसका शव गंगा बैराज में डाल दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गंगा बैराज से उमंग के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया है।

बैराज से शव को निकालने के लिए नौकाओं के साथ गोताखोर एवं पुलिसकर्मी लगाए गए थे। परिजनों की ओर से तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रधान के पति कृष्णा पुत्र छोटे, पूजा वर्तमान प्रधान, सूरजभान पुत्र छोटे, छोटे निवासी मौजमपुर सुजान तथा इनाम पुरा निवासी दिपेश पर 302 में मुकदमा पंजीकृत किया है।

पुलिस ने कृष्णा, दिपेश, पूजा और छोटे को गिरफ्तार कर लिया है । थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है तथा फरार सूरजभान की भी शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में एसएसआई रामचंद्र सिंह, उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह उज्जवल, बिजेंद्र सिंह, कांस्टेबल विपिन कुमार, अंकुर कुमार, पीयूष खोकर, रिंकू रावल आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ें:- संभल: दुर्व्यवहार पर ओडिशा के राष्ट्रीय पार्क पर जुर्माना

संबंधित समाचार