काशीपुर: मॉल के कैफे में ‘गंदी हरकत’ का संदेह, संचालक समेत सात हिरासत में
काशीपुर, अमृत विचार। शहर के बीचोंबीच स्थित एक मॉल में संचालित कैफे में पुलिस ने छापा मारकर संचालक समेत तीन महिलाओं व चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मॉल के कैफे में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही …
काशीपुर, अमृत विचार। शहर के बीचोंबीच स्थित एक मॉल में संचालित कैफे में पुलिस ने छापा मारकर संचालक समेत तीन महिलाओं व चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मॉल के कैफे में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी के मद्देनजर आज जब पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो कुछ महिला व युवक वहां असामान्य रूप से पाये गये हैं। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही कैफे संचालक को भी हिरासत में लिया गया है। सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही।
इधर, एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि शहर के मॉल में कैफे संचालकों द्वारा कुछ पैसे लेकर युवक-युवतियों को एक घंटे के हिसाब से बैठाया जा रहा है जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे कैफे संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
