महाराष्ट्र में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, मिले 4004 नए मामले, एक की मौत
मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,004 नए मामले सामने आए तथा महामारी से एक मरीज की मौत हो गई। संक्रमण के नए मामलों में 2,087 मामले मुंबई के हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक कुल 79,35,749 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 से 1,47,886 …
मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,004 नए मामले सामने आए तथा महामारी से एक मरीज की मौत हो गई। संक्रमण के नए मामलों में 2,087 मामले मुंबई के हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक कुल 79,35,749 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 से 1,47,886 मरीजों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में एक दिन पहले संक्रमण के 3,883 मामले सामने आए थे और दो मरीजों की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के 23,746 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 77,64,117 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। मुंबई से रविवार को संक्रमण के 2,087 मामले सामने आए थे।
यह भी पढ़ें- गुजरात में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत
