बहराइच में तेज रफ्तार का कहर: बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के रिसिया थाना क्षेत्र में आसाम रोड पर बाइक सवारों को दिल्ली से आ रही प्राइवेट बस ने रौंद दिया। मौके पर ही छात्र और मासूम बच्ची समेत तीन की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना ग्रस्त बस को …

बहराइच। जिले के रिसिया थाना क्षेत्र में आसाम रोड पर बाइक सवारों को दिल्ली से आ रही प्राइवेट बस ने रौंद दिया। मौके पर ही छात्र और मासूम बच्ची समेत तीन की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना ग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चीत्कार मचा हुआ है।

रिसिया थाना क्षेत्र के सिंघापुरवा गांव निवासी योगेश कुमार सोनकर (22) पुत्र राजित राम शहर के डिगीहा मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। इस बार योगेश ने स्नातक की परीक्षा दी है। रविवार को शाम छह बजे के आसपास योगेश बाइक से घर के लिए रवाना हुआ। रास्ते में एक ग्रामीण और उसकी छह वर्षीय बेटी को लिफ्ट दे दिया।

रिसिया थाना क्षेत्र के आसाम रोड पर पेट्रोल टंकी के निकट बाइक सवार पहुंचे। तभी नानपारा की तरफ से दिल्ली से सवारियों को लेकर आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही योगेश, मासूम बच्ची समेत तीन की मौत हो गई। मासूम बच्ची और मृतक ग्रामीण की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनग्रत बस को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि हादसे का मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

सीडीओ कार्यालय में तैनात हैं पिता

मृतक छात्र योगेश के पिता होमगार्ड हैं। इस समय उनकी ड्यूटी सीडीओ कार्यालय में लगी हुई है। हादसे की सूचना पाकर वह भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:-भोपाल के शहडोल में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरा वाहन पलटा, मौके पर पांच लोगों की मौत

संबंधित समाचार