अमरोहा : करंट की चपेट में आकर छात्र की मौत, कोहराम
ढबारसी (अमरोहा), अमृत विचार। बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामला तहसील क्षेत्र के गांव ढबारसी का है। गांव निवासी शोविन पुत्र निरंजन त्यागी 20 …
ढबारसी (अमरोहा), अमृत विचार। बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामला तहसील क्षेत्र के गांव ढबारसी का है।
गांव निवासी शोविन पुत्र निरंजन त्यागी 20 रविवार की देर रात करीब नौ बजे बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया और छत से नीचे गिर गया। परिजनों को युवक द्वारा तार जोड़ने की जानकारी नहीं थी। मृतक का बड़ा भाई सुनील जब छत पर सोने पहुंचा तो उसने परिजनों को मृतक के छत पर न होने की जानकारी दी। परिजनों ने घंटों गांव में तलाश किया। जब वह घर के आसपास की छतों पर तलाश कर रहे थे तभी परिजन की नजर छत से नीचे गिरे पड़े युवक पर पड़ी।
आनन-फानन में ढवारसी के निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई सोमवार की सुबह बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और ढवारसी के एचडी एसडी महाविद्यालय में स्नातक का छात्र था। सूचना पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
ये भी पढ़ें : अमरोहा: पिकअप और टेंपो की भिड़ंत में एक दर्जन लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
