अग्निपथ योजना को लेकर बसपा की अध्यक्ष मायावती ने कहा- सरकार अहंकारी रवैये से बचे
लखनऊ। यूपी में हो रहे अग्निपथ को लेकर हो रहे मचे बवाल पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने अग्निपथ को लेकर सरकार की इस योजना की तुलना नोटबंदी और लॉकडाउन से की है। बतादें कि मायावती ने आरोप लगाया है कि सरकार यह योजना थोप रही है। …
लखनऊ। यूपी में हो रहे अग्निपथ को लेकर हो रहे मचे बवाल पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने अग्निपथ को लेकर सरकार की इस योजना की तुलना नोटबंदी और लॉकडाउन से की है।
बतादें कि मायावती ने आरोप लगाया है कि सरकार यह योजना थोप रही है। जिसके बाद अग्निपथ को लेकर मायावती ने सलाह दी है कि “सरकार अहंकारी रवैये से बचे”। मायावती ने बीजेपी नेताओं टिप्पणी करते हुए एक टिविट् में कहा- “बीजेपी नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, वह घोर अनुचित है”।
2. देश को अचंभित करने वाली नई ’अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना, सरकार द्वारा नोटबन्दी व तालाबन्दी आदि की तरह ही, अचानक व काफी आपाधापी में थोपी जा रही है, जिससे प्रभावित होने वाले करोड़ों युवा व उनके परिवार वालों में खासा आक्रोश है। सरकार इनके प्रति भी अहंकारी रवैये से बचे।
— Mayawati (@Mayawati) June 20, 2022
आपको बतादें कि मायावती ने कहा- “केन्द्र की अग्निपथ नई सैन्य भर्ती स्कीम देश की सुरक्षा व फौजी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान से जुडी होने के बावजूद भाजपा नेतागण जिस प्रकार से अनाप-शनाप व अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं वह घोर अनुचित। जनता में भ्रम व सेना के लिए मुश्किलें पैदा करने वाली संकीर्ण राजनीति तुरन्त बंद हों”।
बात को पूरा करते हुए मायावती ने आगे टिवट् में कहा- “देश को अचंभित करने वाली नई ’अग्निपथ’ सैन्य भर्ती यो जना, सरकार द्वारा नोटबन्दी व तालाबन्दी आदि की तरह ही, अचानक व काफी आपाधापी में थोपी जा रही है, जिससे प्रभावित होने वाले करोड़ों युवा व उनके परिवार वालों में खासा आक्रोश है। सरकार इनके प्रति भी अहंकारी रवैये से बचे”।
जिसके बाद इस बयान पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि पार्टी कार्यालय में सुरक्षा गार्ड की नौकरी देने के लिए वह ‘अग्निवीरों’ को प्राथमिकता देंगे।
पढ़ें-सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं : मायावती
