अयोध्या: मन्दिर निर्माण समिति की बैठक, निरीक्षण के बाद प्रगति कार्यों पर मंथन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। राम मंदिर निर्माण सामिति की दो दिवसीय बैठक का आयोजन थोड़ी ही देर में शुरू होगा। बैठक में शामिल होने के लिए मन्दिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे और रामलला के दरबार मे माथा टेका। पहले दिन की बैठक राम जन्मभूमि परिसर में स्थलीय निरीक्षण के बाद होगी, जिसमें …

अमृत विचार, अयोध्या। राम मंदिर निर्माण सामिति की दो दिवसीय बैठक का आयोजन थोड़ी ही देर में शुरू होगा। बैठक में शामिल होने के लिए मन्दिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे और रामलला के दरबार मे माथा टेका।

पहले दिन की बैठक राम जन्मभूमि परिसर में स्थलीय निरीक्षण के बाद होगी, जिसमें मन्दिर निर्माण के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक जन्मभूमि परिसर में स्थित एलएंडटी कार्यालय में होगी। दूसरे दिन की बैठक मंगलवार को सर्किट हाउस में होगी। बैठक में एलएंडटी, टाटा के अधिकारीयों के साथ आर्किटेक आशीष सोनपुरा, ट्रस्ट महासचिव चंपतराय, सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा भी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि गर्भगृह निर्माण के लिए पत्थर बिछाया जा रहा है।प्लिंथ निर्माण के कार्य में भी तेजी आई है। लगभग 60% कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर की सुरक्षा में बन रहे रिटेनिंग वाल का निर्माण भी जमीन की सतह तक हो चुका है।

पढ़ें-अयोध्या: दिसंबर 2023 तक मंदिर के गर्भगृह में विराजेंगे रामलला, प्लिंथ की पहली लेयर का काम लगभग हुआ पूरा

संबंधित समाचार