बरेली: बिना बारिश के ही बढ़ने लगा रामगंगा का जल स्तर
बरेली, अमृत विचार। प्री मानसून में ठीक से बारिश भी नहीं हुई और रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। यदि रामगंगा नदी का जलस्तर अधिक बढ़ा तो जिलेभर में चल रहे बाढ़ निरोधात्मक कार्य प्रभावित हो सकते हैं। यही कारण है कि सिंचाई विभाग द्वारा रोजाना नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही …
बरेली, अमृत विचार। प्री मानसून में ठीक से बारिश भी नहीं हुई और रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। यदि रामगंगा नदी का जलस्तर अधिक बढ़ा तो जिलेभर में चल रहे बाढ़ निरोधात्मक कार्य प्रभावित हो सकते हैं। यही कारण है कि सिंचाई विभाग द्वारा रोजाना नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही रामगंगा नदी के जलस्तर को बढ़ाने वाले जलाशयों पर भी नजर रखी जा रही है।
सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के अधिकारियों के अनुसार सोमवार की सुबह 8 बजे तक नदी का जल स्तर 157.820 मीटर था, जबकि रविवार की सुबह 8 बजे यह 157.810 मीटर था। अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई है। फिर नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नदी में जलस्तर बढ़ाने वाले धौरा
जलाशय का जलस्तर 209.40 मीटर, बहगुल 204.900 मीटर, नानक सागर जलाशय 207.26 मीटर जलस्तर रहा। सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रामगंगा रेलवे पुल पर नदी में खतरे का निशान 163.070 मीटर है। रामगंगा नदी में अभी खतरे का निशान काफी ऊपर है।
इसे भी पढ़ें-बरेली: 23 वषों से बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत रहा शांतिकुंज का परीक्षाफल
