बरेली: जनपद न्यायालय से 5 एडीजे समेत 19 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उच्च न्यायालय ने सोमवार को न्यायिक अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। जनपद न्यायालय में तैनात रहे 9 अपर सत्र न्यायाधीशों का अन्य जनपदों में तबादला किया गया है। इनके स्थान पर 11 एडीजे जनपद न्यायालय में चार्ज संभालेंगे। यहां तैनात रहे एडीजे प्रमोद कुमार गुप्ता जालौन (उरई), शैलोज चंद्रा भदौही, उमेश चंद्र …

बरेली, अमृत विचार। उच्च न्यायालय ने सोमवार को न्यायिक अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। जनपद न्यायालय में तैनात रहे 9 अपर सत्र न्यायाधीशों का अन्य जनपदों में तबादला किया गया है। इनके स्थान पर 11 एडीजे जनपद न्यायालय में चार्ज संभालेंगे। यहां तैनात रहे एडीजे प्रमोद कुमार गुप्ता जालौन (उरई), शैलोज चंद्रा भदौही, उमेश चंद्र पाण्डेय-द्वितीय बाराबंकी, शिव कुमार तृतीय बागपत, रचना अरोरा मिर्जापुर, सुनील कुमार वर्मा लखीमपुर खीरी, अमित सिंह-प्रथम बाराबंकी, सत्यदेव गुप्ता हरदोई, अनिल कुमार सेठ महाराजगंज जनपद मे पदभार संभालेंगे।

जनपद न्यायालय में गाजियाबाद से राकेश त्रिपाठी, हाथरस से प्रतिभा सक्सेना द्वितीय, वाराणसी से देवाशीष व पशुपति नाथ मिश्रा, लखनऊ से हरेंद्र बहादुर सिंह, फिरोजाबाद से अरविन्द कुमार यादव द्वितीय, लखनऊ से अजय कुमार शाही, अलीगढ़ से शिवानी सिंह, रमाबाई नगर से अभिषेक कुमार चतुर्वेदी, औरेया से राजेश चौधरी,

हमीरपुर से सुनीता शर्मा आदि न्यायिक अधिकारी कार्यभार ग्रहण करेंगे। इनके अतिरिक्त यहां तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के 7 न्यायिक अधिकारी पीयूष सिद्वार्थ, विष्णु देव सिंह, सत्येंद्र सिंह वर्मा, मृदांशु कुमार, सीजेएम अतुल चौधरी, शहनाज अंसारी, हरीश चंद्र के अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर की 3 न्यायिक अधिकारियों में ज्योति वर्मा, प्रज्ञा सिंह, सोनाली रत्ना का भी गैर जनपदों में तबादला किया गया है

यह भी पढ़ें- बरेली: 1.80 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में आरोपी प्रदीप के दर्ज होंगे बयान

संबंधित समाचार