ज्यादा खर्च के लिए हो जाइये तैयार , महंगा होगा ऑटो का सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ , अमृत विचार। बढ़ती महंगाई से हर कोई परेशान है। पेट्रोल ,गैस और दूसरे संसाधनों की कीमतें लम्बे समय से आम आदमी को परेशान किये हैं। इसी कड़ी में अब आने वाले जुलाई महीने से राजधानी लखनऊ में ऑटो और टेम्पो का सफर करना भी महंगा हो जाएगा। परिवहन आयुक्त की अगुवाई में किराये …

लखनऊ , अमृत विचार। बढ़ती महंगाई से हर कोई परेशान है। पेट्रोल ,गैस और दूसरे संसाधनों की कीमतें लम्बे समय से आम आदमी को परेशान किये हैं। इसी कड़ी में अब आने वाले जुलाई महीने से राजधानी लखनऊ में ऑटो और टेम्पो का सफर करना भी महंगा हो जाएगा। परिवहन आयुक्त की अगुवाई में किराये में बढ़ोतरी का फॉर्मला बनाने वाली समिति ने प्रदेशभर से ब्योरा जुटा लिया है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

एक अनुमान के मुताबिक ऑटो के किराये में पंद्रह फीसदी तक की बड़ोत्तरी की जा सकती है। नया किराया जुलाई महीने से लागू किया जाएगा। बताते चलें कि परिवहन विभाग आठ साल बाद यात्री किराया बढ़ाने जा रहा है। अफसरों की मानें तो 12-15 फीसदी किराया बढ़ने की संभावना है। समिति की रिपोर्ट के अनुसार नए किराये की गणना पूर्व में ऑटो-टेंपो और टैक्सी का किराये, वर्तमान ईधन कीमत और मजदूरी की दरों के आधार पर की गई है। जुलाई महीने के पहले सप्ताह में राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में नए किराये पर मुहर लग जाएगी।

ऑटो-टेंपो और टैक्सी का किराया बढ़ाने के लिए समिति की रिपोर्ट का परीक्षण बाकी है। इसके बाद 22 जून को एसटीए की बैठक के बाद नए किराये को मंजूरी दे दी जाएगी। ऐसे में 15 जुलाई तक ऑटो-टेंपो और टैक्सी का सफर महंगा हो सकता है। गौरतलब है कि बीते आठ साल से किराया नहीं बढ़ाने से नाराज ऑटो-टेंपो चालक ईंधन की कीमतें बढ़ने के बाद सवारियों से मनमाना किराया भी वसूल रहे हैं। ऑटो न्यूनतम दूरी के लिए 20 रुपये तो टेंपो न्यूनतम दूरी के लिए 10 रुपये प्रति किमी किराया वसूल रहे हैं।

यह भी पढ़ें –बरेली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी कटौती, घरेलू गैस सिलेंडर पर भी राहत

संबंधित समाचार