एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा का पंखे से लटका मिला शव, पिता ने live in partner पर लगाया आरोप
मुंबई। उड़िया टेलीविजन कि पॉपुलर अभिनेत्री रश्मिरेखा ओझा (Rashmirekha Ojha) की मौत हो गई है। उनकी लाश पंखे से लटकी हुई उनके किराये के मकान में मिली हैं। एक्ट्रेस यहां नयापल्ली एरिया में रहती थीं। 23 साल की रश्मि के पिता ने बेटी के लिव इन पार्टनर संतोष पात्रा को इस मामले में लिप्त होने …
मुंबई। उड़िया टेलीविजन कि पॉपुलर अभिनेत्री रश्मिरेखा ओझा (Rashmirekha Ojha) की मौत हो गई है। उनकी लाश पंखे से लटकी हुई उनके किराये के मकान में मिली हैं। एक्ट्रेस यहां नयापल्ली एरिया में रहती थीं। 23 साल की रश्मि के पिता ने बेटी के लिव इन पार्टनर संतोष पात्रा को इस मामले में लिप्त होने की आशंका जताई है। पिता ने पुलिस को बताया कि संतोष ने ही उन्हें बेटी के निधन की जानकारी दी।
यह घटना 18 जून की रात की है। शनिवार को पिता ने रश्मि को कई कॉल किए लेकिन एक्ट्रेस ने फोन नहीं उठाया था। बाद में संतोष ने उन्हें फोन करके बताया कि रश्मि का निधन हो चुका है। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पिता को ये पता चला कि संतोष और उनकी बेटी रश्मि उस घर में पति-पत्नी की तरह रहते थे। इस बात की जानकारी घर के मकान मालिक ने दी थी। पिता ने ये भी कहा कि वह बेटी के लिव इन रिलेशनशिप के बारे में नहीं जानते थे।
पुलिस ने असामान्य मौत का मामला दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस के मुताबिक, यह सुसाइड का मामला दिख रहा है क्योंकि रश्मि एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गई हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।
पढ़ें-बंगाली एक्ट्रेस Bidisha De Majumdar ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला शव
