Khatron Ke Khiladi 12: क्या खतरों के बीच मुश्किल हो सकता है रुबीना का जीना, एक्ट्रेस के ट्वीट पर फैंस ने दिया ऐसा जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बिग बॉस 14 की विनर बनने के बाद रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विनर बनने के बाद अब अपनी किस्मत आजमाने खतरों के खिलाड़ी 12 में पहुंची। टीवी की एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) के लिए दक्षिण अफ्रीका के शहर केपटाउन गई हुइ …

मुंबई। बिग बॉस 14 की विनर बनने के बाद रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विनर बनने के बाद अब अपनी किस्मत आजमाने खतरों के खिलाड़ी 12 में पहुंची। टीवी की एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) के लिए दक्षिण अफ्रीका के शहर केपटाउन गई हुइ हैं।

रुबीना ने अपने सोशल मीडिया पर केपटाउन से कई वडियोज शेयर कीए हैं, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। इसी बीच रुबीना ने अपने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर किया, जिसे देखने के बाद हर किसी ने कयास लगाया हैं कि क्या वो रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो से बाहर हो चुकी हैं। ट्वीट को देखने के बाद से फैंस के मन में शक पैदा हो चुका है।

रुबीना (Rubina) ने ट्वीट पर लिखा, बेईमानी से जीतना बेनाम ईमानदारी से हारना… किसका चुनाव करेंगे आप? इस ट्वीट को देखने के बाद फैंस ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।

कॉमेंट कर एक यूजर ने लिखा- प्लीज रुबी खतरों के खिलाड़ी 12 की जर्नी को एंजॉय करो, फिर चाहे हारो या जीतो हमारे लिए वो मायने नहीं रखता है। बस केपटाउन में स्टंट करते हुए अपना बेस्ट दो।

वही एक दुसने यूजर ने लिखा- क्या खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) से वो बाहर हो गई हैं, लेकिन कैसे हो सकता है ऐसे, वो तो चैनल का चेहरा हैं।

पढ़ें-‘Khatron Ke Khiladi 12’ के मेकर्स ने किया प्रीमियर की तारीख का ऐलान, जानें कब आएगा रोहित शेट्टी का शो

संबंधित समाचार