मुरादाबाद : निवर्तमान राज्यमंत्री गिरीश व कुंदरकी के पूर्व प्रत्याशी रामवीर भिड़े
मुरादाबाद,अमृत विचार। अनुशासन और आंतरिक लोकतंत्र की दुहाई देने वाली भाजपा में यहां कुछ गड़बड़ चल रहा है। मंगलवार को मूढापांडे स्थित हवाई पट्टी की लॉबी में राज्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के निर्वतमान सदस्य गिरीश वर्मा और कुंदरकी विधान सभा क्षेत्र से उम्मीदवार रहे रामवीर सिंह आपस में भिड़ गए और मारपीट कर ली। मामला …
मुरादाबाद,अमृत विचार। अनुशासन और आंतरिक लोकतंत्र की दुहाई देने वाली भाजपा में यहां कुछ गड़बड़ चल रहा है। मंगलवार को मूढापांडे स्थित हवाई पट्टी की लॉबी में राज्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के निर्वतमान सदस्य गिरीश वर्मा और कुंदरकी विधान सभा क्षेत्र से उम्मीदवार रहे रामवीर सिंह आपस में भिड़ गए और मारपीट कर ली। मामला मुख्यमंत्री तक न पहुंचे इस प्रबंधन में कद्दावर जुट गए। लेकिन, जब तक घटना चौपाल तक पहुंच गयी। उधर,नौ और 10 जून को भी ऐसा विवाद प्रभारी मंत्री के सामने सर्किट हाउस में हुआ था।
मुख्यमंत्री रामपुर लोकसभा के उप चुनाव की जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे। दिन के 12 बजे उनका जहाज हवाई पट्टी पर उतरा। जहां मुख्यमंत्री पार्टी नेताओं से मिलते लॉबी में चले गए। जबकि, लाबी के बाहर पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य गिरीश वर्मा और कद्दावर रामवीर सिंह मेंच कुंदरकी ब्लाक प्रमुख प्रकरण को लेकर कहासुनी हो गई।
आरोप है कि रामवीर सिंह अचानक गिरीश वर्मा के गाल पर तमाचा मार दिया और गिरीश वर्मा ने भी उन्हें धक्का मारा। हालांकि दोनो कद्दावर मारपीट के मुद्दे पर खुलकर बोलने से बच रहे है। वहां मौजूद लोग कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। बताते हैं कि मुख्यमंत्री के रामपुर रवाना होते ही दोनों नेता फिर उलझ गए। गिरीश की शिकायत पर एसएसपी ने उनकी सुरक्षा में एक दरोगा तैनात कर दिया।
मुख्यमंत्री का महिला मोर्चा ने किया स्वागत
शाम 5.25 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वापसी के दौरान महिला मोर्चा की प्रभारी मदालसा शर्मा, अध्यक्ष विजय लक्ष्मी, पंडित सुनीता शर्मा, शशि किरण और सुनीता सैनी ने अभिवादन किया। जबकि मुख्यमंत्री ने सभी से सरकार के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
गुलाम जिलानी के खिलाफ बेवजह माहौल बनाया जा रहा : गिरीश
सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं में विवाद के दौरान लॉबी में पार्टी जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र, पूर्व सांसद सर्वेश सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ.जयपाल सिंह व्यस्त, मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी गोपाल अंजान मुख्य रूप से मौजूद थे। गिरीश वर्मा का कहना है कि कुंदरकी ब्लाक प्रमुख नगमा जिलानी के पति गुलाम जिलानी के खिलाफ बेवजह माहौल बनाया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की बात रखी तो गिरीश उलझ गए : रामवीर
पूर्व प्रत्याशी रामवीर सिंह कहते हैं मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान हमने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में एसएसपी से कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की बात रखी। इसको लेकर गिरीश वर्मा बेवजह मुझसे उलझ गए। मैंने कहा कार्यकर्ताओं के सम्मान से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। मजाक की बात दूसरे रूप में बदल गई। संगठन के किसान माेर्चा के उपाध्यक्ष ओंकार सिंह के बेटे पर मुकदमे की हमने एसएसपी से भी शिकायत की है।
ये भी पढ़ें : International Yoga Day : उत्साह से लबरेज पीतलनगरी ने किया योग, स्वस्थ रहने का लिया संकल्प
