बहराइच: सड़क पर कब्जा हटवाने के लिए पीडब्ल्यूडी का चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। नानपारा बाईपास मार्ग पीडब्लूडी की जमीन पर दोनों पटरियों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। मंगलवार को बुलडोजर से कब्जा हटवाया गया। लोगों में दहशत रही। चार किलोमीटर तक विभाग का बुलडोजर चला। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बाईपास चौराहा तक पीडब्ल्यूडी की जमीन स्थित है। सड़क के दोनों पटरियों पर सभी …

अमृत विचार, बहराइच। नानपारा बाईपास मार्ग पीडब्लूडी की जमीन पर दोनों पटरियों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। मंगलवार को बुलडोजर से कब्जा हटवाया गया। लोगों में दहशत रही। चार किलोमीटर तक विभाग का बुलडोजर चला।

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बाईपास चौराहा तक पीडब्ल्यूडी की जमीन स्थित है। सड़क के दोनों पटरियों पर सभी ने कब्जा कर लिया था। इसके लिए विभाग की ओर से कई बार नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी लोगों ने कब्जा नहीं हटाया।

जिस पर मंगलवार को विभाग की ओर से बुलडोजर से कब्जा हटाने का कार्य शुरू किया गया। बाईपास चौराहा से लेकर चार किलोमीटर तक पी डब्लू डी की ज़मीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर रोड से 4 मीटर दोनों तरफ पटरी पर हो रहे अवैध अतिक्रमण पर बुलडोज़र चला।

पीडब्लूडी के अवर अभियंता एसके वर्मा, उदित नारायण सिंह पीडब्ल्यूडी मेड, नानपारा देहाती लेखपाल मनीष कुमार, क़स्बा इंचार्ज अनुराग प्रताप सिंह की मौजूदगी में कब्जा हटाया गया। लोग काफी परेशान थे। पी डब्लू डी जेई एस के वर्मा ने बताया रोड के दोनों तरफ पीडब्ल्यूडी सड़क की पटरियों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को दोनों तरफ से हटवाया गया है।

उन्होंने बताया जो मकान पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आ रहे हैं उनको नोटिस जारी कर जगह खाली करने के लिए अवगत कराया जा रहा है। इसके बाद भी जो लोग कब्जा नहीं हटा रहे हैं, उनके मकान पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

पढ़ें-प्रयागराज हिंसा : घर पर चला बुलडोजर तो हाई कोर्ट पहुंचा जावेद पंप, एसएसपी बोले- मास्टरमाइंड के घर पर मिले हथियार

संबंधित समाचार