उत्तराखंड के सभी 19 कांग्रेस विधायकों को पार्टी हाईकमान ने किया दिल्ली तलब, ये है वजह
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और अग्निपथ योजना के घमासान के बीच कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड से कांग्रेस के सभी 19 विधायकों को दिल्ली तलब किया है। हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश भी हाईकमान के आदेश मिलते ही दिल्ली रवाना हो गए। रवानगी से पहले कांग्रेस विधायक सुमित …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और अग्निपथ योजना के घमासान के बीच कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड से कांग्रेस के सभी 19 विधायकों को दिल्ली तलब किया है। हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश भी हाईकमान के आदेश मिलते ही दिल्ली रवाना हो गए।

रवानगी से पहले कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने सभी विधायकों को आज शाम दिल्ली पहुंचने के लिए कहा है, जहां अग्निपथ योजना और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग जैसे देशविरोधी मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने में जुटी है। ईडी जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। दिल्ली में कांग्रेस के हेडक्वार्टर को सील कर दिया, राहुल गांधी से घंटों पूछताछ की जा चुकी है, जिसके खिलाफ कांग्रेस लामबंद है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के नाम युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकलेने का काम किया जा रहा है। जिसके विरोध में पूरी कांग्रेस पार्टी सड़क पर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करवा रही है।
उत्तराखंड में कांग्रेस विधायकों के बीच मतभेदों के सवाल पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस में सब कुछ ठीक है, कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और केंद्र और उत्तराखंड सरकार को हर जनविरोधी मुद्दे पर एक साथ घेरने का काम किया जा रहा है। परिवार में कुछ नाराजगी होती है लेकिन परिवार एकजुट रहता है।
