हल्द्वानी: लो-वोल्टेज के खिलाफ चढ़ा पारा लोगों का पारा, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लो-वोल्टेज के खिलाफ एक बार फिर से आम का बगीचा निवासी लोगों का पारा चढ़ गया। पार्षद के नेतृत्व में बिजली दफ्तर पहुंचकर उन्होंने रोष जाहिर किया। अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शहर के वार्ड संख्या 59 के इस …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लो-वोल्टेज के खिलाफ एक बार फिर से आम का बगीचा निवासी लोगों का पारा चढ़ गया। पार्षद के नेतृत्व में बिजली दफ्तर पहुंचकर उन्होंने रोष जाहिर किया। अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

शहर के वार्ड संख्या 59 के इस मोहल्ले के लोगों का कहना था कि आबादी पहले से काफी ज्यादा हो चुकी है। बावजूद इसके बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर नहीं बदला है। पार्षद रईस अहमद गुड्डू ने कहा कि स्वामी विहार आम का बगीचा में लो-वोल्टेज की समस्या मार्च से शुरू हो गई थी। अप्रैल, मई, जून में तो लो-वोल्टेज से हालत खराब हो गई। कई घरों के उपकरण तक फुंक गए। संबंधित जेई से भी कई बार समस्या के निदान को कहा गया, लेकिन सिर्फ कोरा आश्वासन दिया गया।

चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते के भीतर यह समस्या हल नहीं होती है तो आंदोलन होगा। इस दौरान समाजसेवी खालिद हुसैन, मनोज सागर, एम अल्तमश, एडवोकेट फिरोज खान, मोहम्मद नाजिम आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार