पहाड़ में झमाझम बारिश, हल्द्वानी में छाये रहे बादल, गौला नदी का जलस्तर बढ़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्री मानसून अभी भी सक्रिय है। नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। हालांकि हल्द्वानी में केवल बादल छाये रहे और दिन के समय धूप भी खिली। मंगलवार को नैनीताल में 1.5 मिमी, धारी में 5 मिमी, कालाढूंगी में एक मिमी, रामनगर में 4.6 मिमी और मुक्तेश्वर में 7.7 मिमी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्री मानसून अभी भी सक्रिय है। नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। हालांकि हल्द्वानी में केवल बादल छाये रहे और दिन के समय धूप भी खिली।

मंगलवार को नैनीताल में 1.5 मिमी, धारी में 5 मिमी, कालाढूंगी में एक मिमी, रामनगर में 4.6 मिमी और मुक्तेश्वर में 7.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। रामनगर में पिछले दो दिनों में अच्छी बारिश हुई है। पहाड़ों में बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया है। यहां पिछले दिनों तपिश बढ़ती जा रही थी। पहाड़ी इलाकों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा था।

हल्द्वानी में सुबह से बादल छाये रहे। हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकल रही थी। दिन के समय लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। हालांकि शाम के समय यहां मौसम सुहावना हो गया। यहां विगत दिनों की अपेक्षा लोगों को गर्मी से कम राहत है। लगातार पांचवें दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम रहा। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि सभी मार्ग खुले हुये हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्री मानसून सक्रिय रहेगा। अनुमान है कि उत्तराखंड में 26 जून को मानसून सक्रिय हो जायेगा। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री था तो वहीं मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री रहा।

गौला नदी का बढ़ा जलस्तर
मुक्तेश्वर और पहाड़पानी क्षेत्र में हो रही बारिश की वजह से गौला नदी का जलस्तर बढ़ा है। सोमवार को बैराज में 69 क्यूसेक पानी था जबकि मंगलवार को यह 73 क्यूसेक तक पहुंच गया। हालांकि कोसी बैराज में जलस्तर काफी गिर गया है। यहां सोमवार को बारिश की वजह से जलस्तर 999 क्यूसेक पहुंच गया था जो मंगलवार को घटकर 137 क्यूसेक पर आ गया। नंधौर में 60 क्यूसेक का जलस्तर बना हुआ है।

संबंधित समाचार