रामपुर : मेंथा तेल बेचकर आ रहे किसान से पचास हजार की लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहबाद, अमृत विचार। मेंथा का तेल बेचकर आ रहे किसान से बदमाशों ने पचास हजार रुपये लूट लिए। बताया जा रहा है कि किसान अपने भाई के साथ मैंथा का तेल बेचने गया था। पचास हजार का मेंथा तेल बेचकर दोनों भाई प्रथमा बैंक से पांच हजार रुपए निकाल कर लाये थे। वहां से वापस …

शाहबाद, अमृत विचार। मेंथा का तेल बेचकर आ रहे किसान से बदमाशों ने पचास हजार रुपये लूट लिए। बताया जा रहा है कि किसान अपने भाई के साथ मैंथा का तेल बेचने गया था। पचास हजार का मेंथा तेल बेचकर दोनों भाई प्रथमा बैंक से पांच हजार रुपए निकाल कर लाये थे। वहां से वापस आते समय बदमाशों ने बाइक से टक्कर मारकर गिराने के बाद उनके पास से पचास हजार रुपए नकदी लूट ली। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए।सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। हालांकि पुलिस घटना को लूट के बजाए नकदी गुम होने की मान रही है।

कस्बे के मोहल्ला मंगोली निवासी चंद्रपाल के मुताबिक उसने मंगलवार को पूर्वाह्न पचास हजार रुपए का मैंथा का तेल बेचा था। इसके बाद वह अपने भाई ब्रह्मस्वरूप के साथ प्रथमा बैंक शाखा पहुंचा और वहां से पांच हजार रुपए की नकदी और निकालकर दूसरी जेब में रख ली। आरोप है कि बैंक शाखा से निकलने के बाद जैसे ही वे जिला सहकारी बैंक शाखा के पास पहुंचे तो सामने से एक बाइकसवार ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बाइक सवार को पकड़ लिया,इस दौरान पीछे से तीन-चार लोग और आ गए। चंद्रपाल की जेब से पचास हजार रुपए की नकदी जबरन निकाल ली। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए। लेकिन तब तक आरोपी नकदी लेकर फरार हो गए। इसके बाद दोनों भाई कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौका-मुआयना भी किया।हालांकि पुलिस लूट को को नकार रही है। पुलिस का कहना है कि लूट नहीं हुई है, पैसे गुम हुए हैं।

किसान से लूट की बात गलत है। उसने पचास हजार रुपए का मेंथा बेचा था,यह सही है,लेकिन उससे लूट नहीं हुई। बल्कि उसकी नकदी कहीं गिर गई। चंद्रपाल ने पुलिस को भी बताया कि प्रथमा बैंक शाखा से निकलने के बाद एक बाइक उससे टकराई थी। उसके बाद उसकी जेब से नकदी गायब हो गई थी। -राकेश कुमार सिंह,एसएसआई

बंद घर का ताला तोड़कर 15 हजार की चोरी
मिलक। चोरों ने बुधवार रात एक घर से सेफ,और संदूक का ताला तोड़कर सोने की अंगूठी और चांदी का कमर में पहनने का गुच्छा और पंद्रह हजार रुपए नगदी ले गए। वहीं मंगलवार को घर पहुंचे अनिल कुमार ने टूटे ताले और बिखरे सामान को देख कर मामले की जानकारी पुलिस को दी गईं।

क्षेत्र के मोहल्ला रौरा खुर्द नई बस्ती निवासी अनिल कुमार सोमवार की रात अपने परिवार के साथ भौनकपुर गांव रिश्तेदारी में गए थे।इसी बीच रात के समय अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। चोरों ने सेफ अलमारी और संदूक का ताला तोड़ डाला। सोने की अंगूठी और चांदी का कमर में पहनने का गुच्छा और नगद पंद्रह हजार रुपए ले गए।मंगलवार दोपहर बारह बजे अनिल कुमार अपने घर पहुंचे। दरवाजे का ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। संदूक और सेफ़ का ताला टूटा हुआ था और वह दोनों खुले हुए थे। अनिल कुमार ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकरा कर पलटी

संबंधित समाचार