बरेली: सिंचाई विभाग में बाबुओं के पटल बदलने की तैयारी
बरेली, अमृत विचार। सिंचाई विभाग में वर्षों से एक ही जगह पर जमे बाबुओं के अब पटल बदलने की तैयारी है। स्थानांतरण को लेकर सिंचाई विभाग के बाबुओं में चर्चा है। बाबू एक दूसरे के पटल जानने का प्रयास कर रहे हैं कि किसे किस पटल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले तीन साल से …
बरेली, अमृत विचार। सिंचाई विभाग में वर्षों से एक ही जगह पर जमे बाबुओं के अब पटल बदलने की तैयारी है। स्थानांतरण को लेकर सिंचाई विभाग के बाबुओं में चर्चा है। बाबू एक दूसरे के पटल जानने का प्रयास कर रहे हैं कि किसे किस पटल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले तीन साल से एक ही स्थान पर जमे समूह ग के कर्मचारियों के पटल बदलने के निर्देश मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने पिछले माह दिए थे। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद समूह ग के कर्मचारियों ने अपना स्थानांतरण रुकवाने के लिए कई प्रयास भी किए हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: पुलिस के हत्थे चढ़ा जीजा का कातिल
