बरेली: 23 को लगेगा एक दिवस वृहद रोजगार मेला
बरेली, अमृत विचार। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व यूपी कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में एएनए ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट की ओर से 23 जून काे वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे टेक महिंद्रा, वोडाफोन, बजाज मोटर्स, आदि भाग लेंगी। मेले में अधिक से अधिक …
बरेली, अमृत विचार। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व यूपी कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में एएनए ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट की ओर से 23 जून काे वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे टेक महिंद्रा, वोडाफोन, बजाज मोटर्स, आदि भाग लेंगी।
मेले में अधिक से अधिक बेरोजगारों को प्रतिभाग कराने के लिए सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से कॉलेज, तकनीकी व मैनेजमेंट संस्थानों में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबरों पर रोजगार मेले की सूचना एसएमएस के जरिए भेजी जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: रेल प्रशासन ने मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 16 ट्रेनें की निरस्त
