बदली और बारिश के आज भी हैं आसार, मिलेगी गर्मी से राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ , अमृत विचार। यूपी में मानसून की एंट्री हो चुकी है। कल राजधानी लखनऊ में हलकी बरसात से थोड़ी राहत भी लोगों को मिली। आज भी बदली और बारिश के आसार हैं जिससे गर्मी से राहत थोड़ी राहत मिल सकती है। बुधवार को बदली और कहीं-कहीं बरसात की संभावना जताई गई है। बताते चलें …

लखनऊ , अमृत विचार। यूपी में मानसून की एंट्री हो चुकी है। कल राजधानी लखनऊ में हलकी बरसात से थोड़ी राहत भी लोगों को मिली। आज भी बदली और बारिश के आसार हैं जिससे गर्मी से राहत थोड़ी राहत मिल सकती है। बुधवार को बदली और कहीं-कहीं बरसात की संभावना जताई गई है।

बताते चलें कि मानसून ने सोमवार को ही सोनभद्र के चुर्क के रास्ते राज्य में प्रवेश किया है। बीते मंगलवार को मौसम विभाग को जिन 33 जिलों की रिपोर्ट मिली है उसके मुताबिक राज्य में कहीं भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं है। मौसम का यह रवैया चार-पांच दिन ऐसा ही बना रहेगा। बुधवार को भी बदली और कहीं-कहीं बरसात की संभावना जताई गई है।

लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक तापमान में गिरावट होगी। गुरुवार से लेकर 25 जून तक अधिकतम तमापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके बाद 27 और 27 जून को तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। करीब 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें –खटीमा: पहाड़ में प्री-मानसून की बारिश शुरू, शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा

संबंधित समाचार