SL vs AUS: श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज कर 30 साल बाद जीती ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। पिछले कई महीनों से अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को तब जश्न मनाने का मौका मिला जब उसकी क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आखिरी गेंद पर चार रन से जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल …

कोलंबो। पिछले कई महीनों से अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को तब जश्न मनाने का मौका मिला जब उसकी क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आखिरी गेंद पर चार रन से जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल की।

Image

श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद चरित असलंका (110) के शतक और धनंजय डिसिल्वा (60) के साथ उनकी 101 रन की साझेदारी के बावजूद 49 ओवर में 258 रन पर आउट हो गयी। दासुन शनाका की अगुवाई वाली टीम ने हालांकि अपने इस स्कोर का अच्छी तरह से बचाव किया और ऑस्ट्रेलिया को 254 रन पर आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 99 रन बनाये जबकि पैट कमिन्स ने 35 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाये।

श्रीलंका के लिये धनंजय डिसिल्वा, चमिका करुणारत्ने और जैफ्री वंडारसे ने दो-दो विकेट लिये। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए थे, जिसे शनाका स्वयं करने के लिये आये। दसवें नंबर के बल्लेबाज मैथ्यू कुहनेमैन (15) ने तीन चौके लगाये, जिससे ऑस्ट्रेलिया को श्रृंखला को जीवंत रखने के लिये अंतिम गेंद पर पांच रन की जरूरत थी। लेकिन कुहनेमैन धीमी गति की गेंद को हवा में उछाल गये और कवर में असलंका को कैच दे बैठे।

ये भी पढ़ें:- IND VS ENG : इंग्लैंड में भी हार्दिक पांड्या होंगे टीम इंडिया के कप्तान! सामने आई बड़ी जानकारी

संबंधित समाचार