सोनिया गांधी ने ईडी से पेशी की तारीख कुछ सप्ताह आगे बढ़ाने का किया आग्रह, बताई ये वजह…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय से आग्रह किया कि उनकी पेशी की तारीख कुछ हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दी जाए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, सोनिया गांधी को कोविड और फेफड़े में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती होने के बाद …

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय से आग्रह किया कि उनकी पेशी की तारीख कुछ हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दी जाए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, सोनिया गांधी को कोविड और फेफड़े में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती होने के बाद चिकित्सकों ने अब घर पर आराम की सलाह दी है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष ने आज ईडी को पत्र लिखकर कहा कि उनकी पेशी की तिथि को अगले कुछ हफ्तों के लिए बढ़ा दिया जाए जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ न हो जाएं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में 23 जून को तलब किया है। कोविड-19 से जुड़़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते सोनिया को हाल ही में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें सोमवार की शाम छुट्टी मिली। इसी मामले में ईडी ने राहुल गांधी से पांच दिनों में 50 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की व इस दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किये गए। कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को भाजपा नीत केंद्र सरकार की विपक्षी नेताओं के खिलाफ बदले की राजनीति करार दिया है।

ये भी पढ़ें- रक्षा क्षेत्र में सहयोग का दायरा बढ़ाएंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात