साउथ के मोस्ट पॉपुलर एक्टर थलापति विजय मना रहे अपना 48वां बर्थडे, जानें उनके पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें

साउथ के मोस्ट पॉपुलर एक्टर थलापति विजय मना रहे अपना 48वां बर्थडे, जानें उनके पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें

मुंबई। आज थलपति विजय अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जोसेफ विजय चंद्रशेखर को थलापति विजय (Thalapathy Vijay) के नाम से उनके फैन्स बुलाते और जनते हैं। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के यह बहुत मशहूर एक्टर्स में से एक हैं। लाखों-करोड़ों फैन्स के यह दिल में बसते हैं। एक्टर ने अपने करियर में करीब 65 …

मुंबई। आज थलपति विजय अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जोसेफ विजय चंद्रशेखर को थलापति विजय (Thalapathy Vijay) के नाम से उनके फैन्स बुलाते और जनते हैं। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के यह बहुत मशहूर एक्टर्स में से एक हैं। लाखों-करोड़ों फैन्स के यह दिल में बसते हैं।

अपने ही माता-पिता के खिलाफ गए थलापति विजय, इस वजह से दर्ज करवाई शिकायत,  पढ़ें पूरा मामला - Thalapathy Vijay files a lawsuit against his father SA  Chandrasekar and his mother Shoba

एक्टर ने अपने करियर में करीब 65 फिल्में की हैं और हर फिल्म लगभग हिट हुई है और कुछ ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। एक्टर केवल एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि डांसिंग में भी बहुत माहिर हैं।

थलपति विजय की पर्सनल लाइफ के बारे में बताएं तो एक्टर ने अपनी ही एक फीमेल फैन संग रियल लाइफ में शादी रचाई हुई है। जी हां सही पढ़ा अपने एक्टर से उनकी फैन संगीता सोरनालिंगम (Sangeeta Sornalingam) मिलने आई थीं।थलपति विजय

जब संगीता पहली बार थलपति विजय से मिलने आई थीं, तब वह बहुत बड़े स्टार नहीं बने थे।

हालांकि, उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और मेहनत से वह मुकाम हासिल किया। फैन संगीता एक्टर को उनकी फिल्म ‘पूवे उनक्कगा’ (1996) की बधाई देने आई थीं और यह फिल्म केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी हिट हुई थी।

थलपति विजय

संगीता से पहली मुलाकात के बाद ही विजय उनसे काफी इंप्रेस हो गए थे। संगीता उनसे मिलने के लिए लंदन से इंडिया आई थीं, यह बात जानकार एक्टर काफी खुश हुए थे। थलपति विजय ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह अपनी ही किसी फीमेल फैन संग इस तरह रियल लाइफ में शादी रचा लेगें।थलपति विजयविजय ने उन्हें शाम को अपने घर आने का न्यौता तक दिया था। फिर दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार परवान चढ़ा। तीन साल एक-दूजे को डेट करने के बाद एक्टर ने संगीता संग शादी रचा ली थी।

एक्टर के पिता ने संगीता से विजय संग शादी करने का सवाल पूछा था। संगीता ने तुरंत हां कह दिया था। 25 अगस्त साल 1999 में क्रिश्चियन रीति रिवाज से विजय और संगीता ने शादी रचा ली थी। उनकी शादी काफी दिनों तक सुर्खियों में रही थी और शादी मे कई साउथ सिनेमा के एक्टर्स शामिल हुए थे।

Apology: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय को भीड़ ने घेरा, इस वजह से एक्टर को  मांगनी पड़ गई माफी | TV9 Bharatvarsh

पढ़ें-Jaideep Ahlawat ने Sonali Bendre के साथ हम्मा हम्मा गाने पर किया डांस