अयोध्या: आटो लिफ्टर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, असलहा समेत दो बाइक और चार मोबाइल बरामद
अमृत विचार, अयोध्या। विभिन्न जिलों में बाइक चोरी की वारदात अंजाम देने वाले अन्तरजनपदीय आटो लिफ्टर गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की दो बाइक, चार मोबाइल व असलहा बरामद किया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बुधवार को इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि …
अमृत विचार, अयोध्या। विभिन्न जिलों में बाइक चोरी की वारदात अंजाम देने वाले अन्तरजनपदीय आटो लिफ्टर गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की दो बाइक, चार मोबाइल व असलहा बरामद किया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बुधवार को इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंग के सदस्य अयोध्या समेत आसपास के जिलों में मोटर साइकिल चोरी की वारदातें अंजाम देते थे।
पटरंगा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बुधवार को सभी आरोपियों को कोसीवन मोड ग्राम सीवन के पास से भोर में करीब तीन बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इनके पास से 3300 रूपये नगद व एक तमंचा भी बरामद किया गया है। बरामद चारों मोबाइल की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार किए गए गैंग के सदस्यों में सोनू कुमार उर्फ हैप्पी गडरियाबाग गोकुल नगर थाना किच्छा ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड, दीपक कुमार सोहावल थाना रौनाही, अयोध्या, लाल सिंह गड़रियाबाग गोकुल नगर थाना किच्छा ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड, कन्हैया निवासी सोहावल और विष्णु सिंह निवासी गड़रियाबाग गोकुल नगर थाना किच्छा ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड शामिल हैं।
गिरफ्तार किए गए गैंग के सदस्यों के खिलाफ उत्तराखंड के किच्छा, उत्तर प्रदेश के बस्ती हरैया, बाराबंकी, महानगर लखनऊ, फतेहपुर बाराबंकी व अयोध्या के पटरंगा थाने में पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इनकी गिरफ्तारी करने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक पटरंगा विवेक कुमार सिंह ने किया।
पढ़ें-अयोध्या: विधायक के आवास से बहनोई की बाइक ले उड़े चोर, मचा हड़कंप
