हल्द्वानी: कारागार अधिकारियों और रिपोर्ट लिखाने वालों पर हत्या का आरोप
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुछ दिनों पूर्व जेल पहुंचे कैदी की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की बेटी ने अस्पताल प्रशासन और उनके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। पंजाबी सराय काशीपुर ऊधमसिंहनगर निवासी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुछ दिनों पूर्व जेल पहुंचे कैदी की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की बेटी ने अस्पताल प्रशासन और उनके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।
पंजाबी सराय काशीपुर ऊधमसिंहनगर निवासी मो.अयूब पुत्र इंतजार हुसैन बीती चार जून 2022 से एनआई एक्ट के मामले में उप कारागार हल्द्वानी में बंद थे। उन पर कानूनगोयान काशीपुर ऊधमसिंहनगर निवासी खुशाल अरोड़ा पुत्र हरीश चंद्र से मुकदमा चल रहा था। मामले में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट काशीपुर ने अयूब को सजा सुनाई थी। मृतक के भाई अयूब की मानें तो बीती 19 जून को वह परिवार के अन्य सदस्यों संग उनसे मिलने गए थे।
तब उन्हें जेल प्रशासन व्हील चेयर पर लेकर आया था और उनके पैरों में सूजन थी। वह बात भी नहीं कर पा रहे थे। 21 जून को उप कारागार से उन्हें एसटीएच भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। अयूब का आरोप है कि जेल के अंदर उनके साथ मारपीट की गई। जिसकी वजह से उनके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराने वाले खुशाल सिंह व उनकी भाभी पर भी हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
