रुद्रपुर: कृपया धयान दें – 23 व 24 जून की रात्रि टांडा मार्ग पूर्णतया बंद रहेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। 23 व 24 जून की रात्रि टांडा मार्ग पूर्णतया बंद रहेगा। इस दौरान रुद्रपुर से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को वाया लालकुआं होकर गुजरना पड़ेगा। यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसको लेकर पुलिस ने सोशल मीडिया पर सूचना जारी की है। पुलिस द्वारा जारी सूचना अनुसार सहायक मंडल इंजीनियर काशीपुर द्वारा बताया …

रुद्रपुर, अमृत विचार। 23 व 24 जून की रात्रि टांडा मार्ग पूर्णतया बंद रहेगा। इस दौरान रुद्रपुर से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को वाया लालकुआं होकर गुजरना पड़ेगा। यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसको लेकर पुलिस ने सोशल मीडिया पर सूचना जारी की है। पुलिस द्वारा जारी सूचना अनुसार सहायक मंडल इंजीनियर काशीपुर द्वारा बताया गया कि छत्तरपुर-हल्दी रोड रेलवे स्टेशनों के माध्य रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग (संजयवन टांडा के नजदीक) पर स्थित रेलवे फाटक का ट्रैक मशीनों द्वारा मेंटीनेंस एवं रेल स्लीपर बदलने का कार्य किया जाना है। जिसके लिये सड़क यातायात का आवागमन इस कार्य के दौरान पूर्ण रूप से बंद करने की आवश्यकता है।

संबंधित समाचार