खटीमा: भारत-नेपाल सीमा में तारबाड़ के विवाद का हुआ पटाक्षेप, बनी सहमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। मेलाघाट से सटी भारत-नेपाल सीमा में वन विभाग द्वारा तारबाड़ लगाने के दौरान नेपाल की ओर से तारबाड़ तोड़ने के विवाद का पटाक्षेप हो गया है। एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जांच में यह तारबाड़ भारतीय सीमा में ही वन विभाग द्वारा लगाया जाना पाया गया। नेपाल की ओर से …

खटीमा, अमृत विचार। मेलाघाट से सटी भारत-नेपाल सीमा में वन विभाग द्वारा तारबाड़ लगाने के दौरान नेपाल की ओर से तारबाड़ तोड़ने के विवाद का पटाक्षेप हो गया है। एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जांच में यह तारबाड़ भारतीय सीमा में ही वन विभाग द्वारा लगाया जाना पाया गया। नेपाल की ओर से शरारती तत्वों द्वारा तारबाड़ को तोड़ दिया था। इसमें दोनों देशों के अधिकारियों की सहमति हो गई है।

जानकारी के अनुसार संवेदनशील भारत-नेपाल सीमा पर मेलाघाट क्षेत्र में कंचनपुरी नारायणनगर के समीप नो मेंस से भारतीय क्षेत्र में वन विभाग की ओर से वृक्षारोपण आदि के लिए तारबाड़ का कार्य चल रहा है। एसडीएम बिष्ट ने बताया कि बीते दिनों सीमा पर कुछ शरारती तत्वों ने तारबाड़ तोड़ दिया था। इस मामले में विवाद पर बीते दिनों दोनों देशों के अधिकारियों से वार्ता हुई। इसमें सीडीओ व वन विभाग के अधिकारियों ने वन विभाग के अभिलेख चेक किए। यह तार बाड़ वन विभाग द्वारा नो मेंस लैंड से भारत की ओर से 15 फिट दूर किया जा रहा है। यह विवाद करीब 10-15 दिन तक चला। रविवार को सहमति के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव