बहराइच: नहर में स्नान करते समय डूबा युवक, तीन घंटे बाद पहुंचे गोताखोर
पयागपुर/बहराइच। चैसार पंडितपुरवा गांव निवासी एक युवक बुधवार को नहर में स्नान करते समय पैर फिसलने से डूब गया। ग्रामीणों के सूचना देने के बाद भी तीन घंटे तक गोताखोर नहीं पहुंचे। एसडीएम ने अपना नंबर ही बंद कर लिया। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चैसार पंडित पुरवा निवासी क्षितिज सिंह (20) पुत्र लल्लू सिंह …
पयागपुर/बहराइच। चैसार पंडितपुरवा गांव निवासी एक युवक बुधवार को नहर में स्नान करते समय पैर फिसलने से डूब गया। ग्रामीणों के सूचना देने के बाद भी तीन घंटे तक गोताखोर नहीं पहुंचे। एसडीएम ने अपना नंबर ही बंद कर लिया। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चैसार पंडित पुरवा निवासी क्षितिज सिंह (20) पुत्र लल्लू सिंह बुधवार को गांव के निकट से बहने वाली सरयू नदी में स्नान करने गया था।
मुंडेरवा ठकुराइन के निकट स्नान करते समय पैर फिसलने से युवक पानी में चला गया। ग्रामीण और परिवार के लोग पहुंचे। सभी ने एसडीएम दिनेश कुमार को घटना से अवगत कराया। लेकिन एसडीएम ने मामला सुनने के बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया।
दो बजे घटना हुई। सूचना के बाद भी पांच बजे के बाद गोताखोर मौके पर पहुंचे। सभी ने क्षितिज की तलाश शुरू की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका। मालूम हो कि युवक की मां पूनम सिंह गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। युवक दो बहनों में अकेला था।
यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: नहर में डूबा युवक, तलाशने में जुटे रहे गोताखोर
