बदायूं: गंगा में डूबे 8 श्रद्धालु, 5 को बचाया, 3 लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उझानी, अमृत विचार। कोतवाली उझानी क्षेत्र में कछला स्थित मां भागीरथी गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान 8 श्रद्धालु गंगा में डूब गए। गंगा में डूब रहे श्रद्धालुओं की चीख सुनकर घाट पर मौजूद गोताखोर गंगा में कूदे और पांच श्रद्धालुओं को बचा लिया गया। तीन श्रद्धालुओं लापता हैं। गोताखोरों ने देर शाम तक …

उझानी, अमृत विचार। कोतवाली उझानी क्षेत्र में कछला स्थित मां भागीरथी गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान 8 श्रद्धालु गंगा में डूब गए। गंगा में डूब रहे श्रद्धालुओं की चीख सुनकर घाट पर मौजूद गोताखोर गंगा में कूदे और पांच श्रद्धालुओं को बचा लिया गया। तीन श्रद्धालुओं लापता हैं। गोताखोरों ने देर शाम तक गंगा में श्रद्धालुओं की तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका।

बुधवार को जिला बरेली के गांव बिधौली निवासी शिवम (17) पुत्र बबलू तोमर, जिला हाथरस के गांव खिजरपुर निवासी अर्जुन (18) पुत्र रवेंद्र, राजस्थान के जिला धौलपुर के निवासी दीपू (30) पुत्र राम सहाय अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान करने कछला गंगा घाट पर आए थे। सभी के परिवार के लोग गंगा स्नान कर रहे थे।

इसी दौरान आठ श्रद्धालु गंगा में डूबने लगे। उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर गंगा घाट पर मौजूद अन्य श्रद्धालु भी चिल्लाए। गंगा घाट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। काफी देकर मशक्कत के बाद श्रद्धालु महावीर समेत पांच को गंगा से सकुशल निकालकर बाहर ले आए जबकि शिवम, अर्जुन और दीपू गंगा में डूब गए। पुलिस मौके पर पहुंची। स्टीमर से गंगा में जाकर तीनों श्रद्धालुओं की तलाश की। वहीं गोताखोर भी बुधवार को शाम तक तीनों श्रद्धालुओं की खोज करते रहे लेकिन पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें- बदायूं: फंदे पर मिला महिला का शव, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार