कन्नौज: महाविद्यालय के शिक्षकों ने दो छात्रों को बंधक बनाकर पीटा
छिबरामऊ/कन्नौज। महाविद्यालय में परीक्षा देने आए दो छात्रों के साथ शिक्षकों ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर दोनों को बंधक बनाकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में कार्रवाई के लिए कोतवाली छिबरामऊ तहरीर दी गई है। कोतवाली में दी गई तहरीर में थाना गुरसहायगंज के ग्राम भीखमपुर निवासी संतोष तिवारी …
छिबरामऊ/कन्नौज। महाविद्यालय में परीक्षा देने आए दो छात्रों के साथ शिक्षकों ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर दोनों को बंधक बनाकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में कार्रवाई के लिए कोतवाली छिबरामऊ तहरीर दी गई है। कोतवाली में दी गई तहरीर में थाना गुरसहायगंज के ग्राम भीखमपुर निवासी संतोष तिवारी ने बताया कि मंगलवार को उसका बेटा सुमित तथा भतीजा मनीष बी.ए द्वितीय वर्ष का पेपर देने छिबरामऊ के ग्राम लड़ैता स्थित कोमिल सिंह महाविद्यालय में आए थे।
आरोप है कि गेट पर तीन शिक्षकों ने दोनों के साथ अभद्रता कर दी। विरोध करने पर सभी ने दोनों को बंधक बनाकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि पिटाई के दौरान दोनों बेहोश हो गए। होश आने पर तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। संतोष ने बताया कि दोनों के पेपर अभी शेष हैं। उसने पेपर देने के दौरान अप्रिय घटना घटित होने की आशंका व्यक्त की है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
