लखनऊ : पांच लोगों की हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक युवक ने अपने भाई पर मां, बाप समेत अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पांच लोगों की हत्या किए जाने की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सूचनाकर्ता …

अमृत विचार लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक युवक ने अपने भाई पर मां, बाप समेत अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पांच लोगों की हत्या किए जाने की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सूचनाकर्ता के घर पहुंची पुलिस को परिवारीजन सही-सलामत मिले। पुलिस ने सूचनाकर्ता को हिदायत देकर परिवारीजन के सुपुर्द कर दिया।

कृष्णा नगर कोतवाली में तैनात दरोगा सुनील आजाद ने बताया कि बुधवार सुबह एलडीए कालोनी निवासी भूपेन्द्र सिंह ने अपने भाई रंजीत सिंह पर मां बाप व उसकी पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। उसने अपने भाई के खिलाफ कार्यवाई के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

पांच लोगों की हत्या किये जाने सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। आनन-फानन में टीम तैयार कर हत्यारे भाई को पकड़ने के लिए सूचनाकर्ता को साथ लेकर बताए स्थान पर पुलिस ने दबिश दी। लेकिन वहां पूरा परिवार सकुशल मिला। जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने झूठी सूचना देने पर सूचनाकर्ता को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाने पहुंचे युवक के परिजनों ने पुलिस को उसकी दिमागी स्थिति ठीक न होने की जानकारी दी। जिसके चलते पुलिस ने युवक को हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- भारत में बढ़ता साइबर अपराध का ग्राफ, आंकड़े बयां कर रहे सोशल मीडिया पर फर्जी सूचना की हकीकत

संबंधित समाचार