हल्द्वानी: राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और अग्निपथ के विरोध में कांग्रेसी, मोदी सरकार का पुतला फूंका…देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और अग्निपथ योजना के विरोध में गुरुवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला फूंका। तिकोनिया चौराहा स्थित बुद्ध पार्क में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत साहू ने नेतृत्व में एकजुट हुए कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और अग्निपथ योजना के विरोध में गुरुवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला फूंका। तिकोनिया चौराहा स्थित बुद्ध पार्क में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत साहू ने नेतृत्व में एकजुट हुए कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

देखें वीडियो: बुद्ध पार्क में मोदी सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता

हेमंत साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही पर उतारू हो चुकी है। लगातार देश हित में फैसले लिए जा रहे हैं। अग्निपथ योजना भी युवाओं के भविष्य को तबाह करने जैसी है लेकिन मोदी सरकार को युवाओं को विरोध नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस तरह से किसान बिल वापस लिए वैसे ही अग्निपथ योजना को भी वापस लेना होगा। इस मौके पर राजेंद्र बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, चंदन, महेश, बबलू, राधेश्याम, आफताब आदि रहे।

संबंधित समाचार