Rampur By-Election : बुर्का पहनकर अपनी जेठानी का वोट डालने आई महिला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर (रामपुर),अमृत विचार। हाइवे स्थित एक पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट डालते पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने एक मुस्लिम महिला को रंगे-हाथों पकड़ लिया। साथ ही कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि महिला अपनी जेठानी का वोट डालने आई थी। गुरुवार को जहां एक तरफ पोलिंग बूथों पर सवेरे से …

बिलासपुर (रामपुर),अमृत विचार। हाइवे स्थित एक पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट डालते पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने एक मुस्लिम महिला को रंगे-हाथों पकड़ लिया। साथ ही कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि महिला अपनी जेठानी का वोट डालने आई थी।

गुरुवार को जहां एक तरफ पोलिंग बूथों पर सवेरे से दोपहर तक सन्नाटा सा पसरा दिखाई दिया, तो वहीं उस सन्नाटे के बीच फर्जी वोट डालने आई एक मुस्लिम महिला को प्रशासन ने रंगे हाथों दबोच लिया। महिला के मुताबिक उसका नाम कौसर है, और वह नगर के टांडा हुरमतनगर के रहने वाले राहिद अली की पत्नी है। वह दोपहर में मोहल्ला बिशारदनगर स्थित गन्ना सोसायटी के बूथ पर अपनी जेठानी का फर्जी वोट डालने गई थी। तभी वहां लाइन में लगी अन्य महिलाओं ने उसे पहचान लिया। इसकी सूचना प्रशासन को दी। जिस पर एसडीएम मयंक गोस्वामी व पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह ने महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

मामले को लेकर एसडीएम मयंक गोस्वामी ने बताया प्रशासन फर्जी वोटिंग को लेकर सतर्कता बनाए हुए थे। ऐसे में नगर के बिशारदनगर व टांडा हुरमतनगर के सोसायटी में बनाए बूथ में एक महिला फर्जी वोट डालने पहुंच गई। जिसे रंगे हाथों दबोच लिया गया है। उसके विरूद्ध उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। महिला ने कहा कि सास और ससुर ने उसे वोट डालकर आने के लिए कहा था इसीलिए वह वोट डालने पहुंच गई। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

 

ये भी पढ़ें : Rampur Bypoll : बिलासपुर में दिव्यांग महिला और बुजुर्ग की पिटाई, भड़के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

संबंधित समाचार