अग्निपथ योजना के विरोध में अल्मोड़ा से हल्द्वानी के लिए पैदल निकले सैकड़ों युवा, निकाली तिरंगा यात्रा
हल्द्वानी, अमृत विचार। सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध के सुर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में युवा अल्मोड़ा से पैदल तिरंगा यात्रा लेकर हल्द्वानी के लिए निकल पड़े। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। युवा क्रांति समिति …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध के सुर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में युवा अल्मोड़ा से पैदल तिरंगा यात्रा लेकर हल्द्वानी के लिए निकल पड़े। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।
युवा क्रांति समिति के बैनर तले सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा लगातार अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे हैं। विरोध में गुरुवार को चौघानपाटा में युवा एकत्र हुए। जिसके बाद युवा यहां से लोधिया, क्वारब, खैरना, भवाली, भीमताल, रानीबाग होते हुए पैदल हल्द्वानी पहुंचेंगे। जगह-जगह से युवा इसमें शामिल होंगे। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने भी अग्निपथ योजना के विरोध में 24 जून को देशभर में विरोध दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
