बाजुपर: पति पर पाटल से जानलेवा हमला करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। मायके में रह रही पत्नी ने पति पर पाटल से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस चौकी सुल्तानपुर पट्टी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सकैनिया थाना गदरपुर निवासी रेखा पुत्री ओमप्रकाश ने …

बाजपुर, अमृत विचार। मायके में रह रही पत्नी ने पति पर पाटल से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस चौकी सुल्तानपुर पट्टी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम सकैनिया थाना गदरपुर निवासी रेखा पुत्री ओमप्रकाश ने तहरीर में कहा है कि उसका विवाह करीब चार वर्ष पूर्व ग्राम रामजीवनपुर सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर निवासी गुड्डू पुत्र नरेश के साथ हुआ था।

आरोप है कि पति लगातार मारपीट करता था। परेशान होकर वह मायके आ गई। आरोप है कि 21 जून की सुबह करीब 11 बजे वह बुआ के घर से वापस अपने मायके ग्राम सकैनिया जा रही थी तभी रामजीवनपुर में ही एक किराने की दुकान के नजदीक पति गुड्डू ने उसे रोक लिया और जान से मारने की नीयत से उसने पाटल से हमला बोल दिया।

उसने बचाव किया तो पाटल उसके पर्स में जा लगा। इसी बीच पहुंची बहन किरन व मां तारा देवी ने किसी तरह आरोपी के चंगुल से उसे छुड़ाया। तहरीर में पति पर चाकू दिखाते हुए भविष्य में जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार