जल्द पिता बनने जा रहे हैं क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड, फोटो शेयर की दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की मंगेतर मोली किंग ने घोषणा की है कि वे जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। 35 वर्षीय क्रिकेटर की मंगेतर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बंप के साथ फोटो साझा की। View this post on Instagram A post shared by Stuart Broad (@stuartbroad) …

लंदन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की मंगेतर मोली किंग ने घोषणा की है कि वे जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। 35 वर्षीय क्रिकेटर की मंगेतर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बंप के साथ फोटो साझा की।

मोली किंग ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “स्टुअर्ट और मैं यह साझा करते हुए बहुत खुश हैं कि हम इस साल के अंत में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।” ब्रॉड और मोली किंग ने जनवरी 2021 में घोषणा की थी कि उनकी सगाई हो गई है।

अंग्रेजी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 2012 से डेटिंग कर रहे हैं। ब्रॉड ने अपने इंस्टाग्राम पर वही तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मोली और मैं साल के अंत में एक बच्चे के आने से खुश हैं, आने वाला समय रोमांचक है।” वर्तमान में, ब्रॉड लीड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : IND-W vs SL-W : टी20 सीरीज में टीम इंडिया का धमाकेदार आगाज, श्रीलंका को 34 रनों से हराया

संबंधित समाचार