काशीपुर: बदहाल शौचालय मिलने पर स्वास्थ्य महानिदेशक ने जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने सरकारी अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बदहाल शौचालय देखकर नाराजगी जताई और   अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गुरुवार की सुबह डीजी हेल्थ डॉ. शैलजा भट्ट ने एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल पहुंचकर ऑपरेशन थिएटर, कैंटीन, ट्रामा सेंटर, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी, नेत्र विभाग, डॉट्स, …

काशीपुर, अमृत विचार। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने सरकारी अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बदहाल शौचालय देखकर नाराजगी जताई और   अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

गुरुवार की सुबह डीजी हेल्थ डॉ. शैलजा भट्ट ने एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल पहुंचकर ऑपरेशन थिएटर, कैंटीन, ट्रामा सेंटर, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी, नेत्र विभाग, डॉट्स, प्रयोगशाला, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, औषधी भंडार, ओपीडी, आवासीय परिसर समेत विभिन्न विभागों का गहनता से निरीक्षण किया। अस्पताल के शौचालय में गंदगी जमा, टूटे पाइप देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्था दुरुस्त करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कैंटीन में रोगियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा और सफाई व्यवस्था ठीक मिलने पर संतुष्ट नजर आई। इसके बाद उन्होंने महिला-पुरुष वार्ड में भर्ती रोगियों से मिलकर सुविधाओं, आयुष्मान कार्ड के बारे में भी रोगियों से जानकारी ली। जहां पर सब ठीक मिला। वहां पर एसीएमओ डॉ. तपन शर्मा, डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, डॉ. प्रियंक चौहान, डॉ. राजीव चौहान, डॉ. देवेश चौहान, डॉ. कमलजीत सिंह, एपी खंतवाल, आरसी आर्य, अभिषेक सिसोदिया, शुभम आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार